आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की तहसील में अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों की खैर नहीं अगर नो पार्किंग में वाहन खड़ा मिला तो उसका सीधे चालान काटा जाएगा।रूड़कीं जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने आज तहसील परिसर का निरीक्षण किया ।सबसे पहले जॉइंट मजिस्ट्रेट अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंचे जहां चैंबर के सामने बेतरतीब दुपहिया वाहन खड़े थे जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह उन्हें देखकर भड़क गए और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसे वाहनों की चाबियां अपने कब्जे में ली ।हालांकि कुछ देर बाद अधिवक्ताओं को चाबी लौटाते हुए भविष्य में अपने वाहनों को पार्किंग ज़ोन में खड़े करने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि तहसील परिसर में पार्किंग होने के बावजूद भी अधिकतर दुपहिया वाहन इधर उधर या अधिवक्ताओं के चैंबर के सामने अक्सर खड़े रहते हैं जिसके चलते तहसील में पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने तहसील परिसर में खंडर में तब्दील एक पुरानी बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया जहां पर पार्किंग ज़ोन बनाये जाने की कवायद तेज कर दी है। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट ने खाद्य पूर्ति कार्यालय और चकबन्दी कार्यालय के सामने खड़े वाहनों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला