आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में बिजली पानी और चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोड बेहद गंभीर दिखाई दे रहा है यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी से मिलने के लिए अपने अपने वाहनों से हरिद्वार पहुंचे जहां वह जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश में किसान मजदूर और आम जनता बेहद परेशान है ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों और आम आदमी की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है दिन रात कई कई घंटे विद्युत कटौती से आम आदमी बेहद परेशान आ चुका है।
भीषण गर्मी के समय ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं उन्होंने कहा कि रुड़की के चकबंदी विभाग में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार ज़िले के आला अधिकारीयो से की लेकिन कोई भी कार्रवाई चकबंदी अधिकारियों पर आज तक नहीं हो पाई। जिसके चलते किसान बेहद निराश है किसानों में चकबंदी और ऊर्जा निगम को लेकर बेहद आक्रोश है अब किसान हरिद्वार जिले के सभी सरकारी कार्यलयों पर घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड युवा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश के हालात बेहद नाजुक है किसान और मजदूर की सुध लेने वाला कोई नहीं है अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाएगी ।इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने कहा की भाजपा सरकार किसान और मजदूर की हितैषी नहीं है किसी भी दल ने किसानों की समस्या का समाधान आज तक नहीं किया है। जिसके चलते किसान बेहद परेशान है। इस मौके पर किसान नेता मुबारक अली, इंद्र सिंह रोड, पूर्व प्रधान अनीस अहमद, ने भी अपने विचार रखे ।सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से हरिद्वार की ओर कूच कर गए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला