आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड वन विभाग के बड़े अधिकारी किशन चंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उन्होंने वन विभाग की नोकरी में उत्तराखंड में काफी शोहरत हासिल की है किशनचंद काफी चर्चा में रह चुके हैं किशनचंद जहां भी रहे वहां उन्होंने पूरी निर्भीकता और निडरता के साथ अपनी डियूटी को अंजाम दिया। अब किशन चंद 31 जुलाई 2022 में सेवानिव्रत हो रहे है तो ऐसे में उन्होंने अब पत्रकारिता के ज़रिए समाज सेवा करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि किशन चंद का शौक पहले से ही लिखने पढ़ने का रहा है हमेशा से वह समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं।अब उन्होंने समाज सेवा का और भी बेहतर तरीका तलाश करते हुए उदय भूमि समाचार पत्र से जुड़ने का निर्णय लिया है इसके लिए वह तैयार भी हो चुके हैं।माना यह जा रहा है कि किशन चंद उदय भूमि समाचार पत्र के उत्तराखण्ड के प्रभारी रहेंगे।गौरतलब है कि उदय भूमि समाचार पत्र नई दिल्ली से प्रकाशित होता है जो काफी प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र है।
इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश,उत्तराखण्ड,हरियाणा,राजस्थान पंजाब,आदि राज्यो से प्रसारित होता है। उत्तराखण्ड में इस समाचार पत्र को नई पहचान दिलाने के लिए समाचार पत्र के संपादक ने किशन चंद को उत्तराखण्ड की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद की जा रही है कि किशन चंद के इस समाचार पत्र से जुड़ने के बाद यह समाचार पत्र नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में बेहतर आयाम स्थापित करेगा। जब इस बाबत वन विभाग के अधिकारी किशन चंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अब रिटायर्ड हो रहे हैं इसलिए उन्होंने अब जन सेवा के लिए मीडिया में जाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने पहले भी समाचार पत्रों में आर्टिकल लिखे हैं वर्तमान राजनीति और जनता से जुड़े मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है।इतना ज़रूर है कि किशन चंद के मीडिया में आने से नित नए मामले उजागर होंगे और नई जानकारी पाठकों तक पहुंचती रहेगी।अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि किशनचंद समाचार पत्र से जुड़ने के बाद क्या धमाल मचाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला