आरिफ नियाज़ी
रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा ने भीषण गर्मी में पक्षियों, कुत्तों और गायों को पानी और भोजन देने की पहल की है जिसके लिए कॉलेज के छात्र छात्राओं को ज़िम्मेदारी दी जाएगी।रुड़की के मेथोडिस्ट गर्ल्स स्कूल के एनएसएस विंग के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज दाना पानी नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना में रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा शहर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं और पक्षियों को अलग-अलग पानी और भोजन उपलब्ध कराने के लिए छोटी इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रोटरी जिले के डीजी अजय मदन ने बड़ी बेबाकी से कहा कि रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा एक अद्भुत और सराहनीय काम कर रहा है और यह एक अच्छी पहल है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं में समाज सेवा का जज़्बा पैदा होगा।वहीं प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक ने कहा कि रोटरी क्लब अपर गंगा बेज़ुबान पशु पक्षियों को दाना पानी देने का जो निर्णय लिया वह बेहद सराहनीय कार्य है
इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यो के लिए अन्य सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। मुजीब मलिक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी मे लोगों के पास समय नहीं है ऐसे में पशु पक्षी जो बेज़ुबान हैं उनके लिए भी दाना पानी का इंतज़ाम करना बेहद ज़रूरी है यह एक बेहद सराहनीय कार्य है इससे बड़ी कोई सेवा नही हो सकती।उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र छात्राओं से लेकर युवाओं को भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे उद्दमी रवि प्रकाश और मेथोडिस्ट गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अमिता खरे ने पर्यावरण के अनुसार शहरी क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।
क्लब की अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने कहा कि युवा अगर समाज में बदलाव लाने की ठान लें तो ऐसा कर सकते हैं। विभिन्न स्थानों पर रखे जाने वाले पानी के बर्तनों के रख-रखाव के लिए बोवो रेस्क्यू जैसे युवा संगठन रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा के साथ हाथ मिलाने आए हैं। कार्यक्रम में मौजूद ठाकुर संजय सिंह, डॉ कावेरी गुप्ता, आयुष बाटला, माणिक्य वधावा, ध्रुव सेठी, गौरव शर्मा. कॉलेज की छात्राओं अश्वथी आंचल विदुषी और मुस्कान ने पर्यावरण विशेषकर पक्षियों को बचाने के लिए जागरूकता के लिए सुंदर कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला