Jan Mudde

No.1 news portal of India

अपनी पत्नी के विधानसभा चुनाव हारने के बाद बोले चैंपियन, भाजपा संगठन और एक मंत्री ने भी रची थी चुनाव हराने की बड़ी साजिश

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी पत्नी के  चुनाव हारने के बाद  बिना किसी का नाम लिए प्रदेश के एक पूर्व मंत्री  और संगठन पर चुनाव हराने का आरोप लगाते दिखाई दिएअपनी पत्नी रानी देवयानी के
विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए चैंपियन ने  चुनाव हारने के  कई कारण गिनाए ।चैंपियन ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों ने  एक षड्यंत्र के तहत उनकी पत्नी को चुनाव हराने का काम किया है जिसमे एक मंत्री की भूमिका भी अहम रही।

इतना ही नहीं इस चुनाव को हराने के लिए निर्दलीय प्रतियाशी को करोड़ों  की मदद भी की गई। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूर्व की घटनाओं पर पत्रकारों से  खेद व्यक्त करते हुए  यूपी सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनको हराने की बड़ी साजिश रची गई जिसमें  तीन बातें प्रमुख रहीं। चैंपियन ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव समय से होते तो उन्हें उसका लाभ ज़रूर मिलता पंचायत चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने कोई मेहनत नहीं कि जिसका नुकसान उन्हें भुगतना पड़ा।

दूसरा कारण भाजपा के अंदर बड़े पैमाने पर भीतरघात हुआ जिसकी पार्टी हाईकमान को उन्होंने शिकायत की है।तीसरा  बड़ा कारण ऐंटी गुजर वोट उनसे अलग हो  गया और 24 हज़ार वोट का भारी नुकसान उन्हें झेलना पड़ा।उन्होंने कहा कि गुजर समाज के गैर जिम्मेदार युवाओं ने गूजरों के गांव में जाकर बोर्ड लगा दिया जिससे बाकी का वोट नहीं मिल सका। निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा पर भी चैंपियन ने बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि आए दिन हैलीकॉप्टर गांव गांव में उतारना करोड़ों की बेशकीमती गाड़ियां पैसा और शराब बांटकर क्षेत्र की जनता को गुमराह किया गया जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा और वह चुनाव हार गए। उन्होंने  इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369