Jan Mudde

No.1 news portal of India

एचआरडीए की टीम ने पुहाना में अवैध आवसीय कालोनियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, जेसीबी से निर्माण कराया ध्वस्त

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अवैध आवासीय कॉलोनियों के खिलाफ  रुड़की विकास प्राधिकरण अब बड़ी कार्यवाही करने के मूड में नज़र आ रहा है।प्राधिकरण की टीम को सूचना मिली थी कि पुहाना के पास बड़े पैमाने  पर आवासीय कालोनी काटी जा रही हैं जिनके पास  किसी तरह की कोई अनुमति नहीं है। सयुंक्त सचिव के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुबह सवेरे  जे सीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने दो  अवैध आवसीय कालोनियों के  अवैध  निर्माण को ध्वस्त करा दिया।इन कालोनियों की एचआरडीए से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

प्राधिकरण की इस बड़ी कार्यवाही से कालोनी स्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।अब प्राधिकरण की टीम कलियर बेडपुर चौक और इमली रोड़ पर भी जल्द बड़ी कार्यवाही करेगी।इस बाबत एच आर डी ए के सहायक अभियंता डी एस रावत ने कहा कि  अवैध निर्माण के खिलाफ  प्राधिकरण की टीम अब सख्त कार्यवाही करेगी और जैसे ही सूचना मिलेगी उसकी जांच कर तुरन्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि रुड़की और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध आवासीय कालोनी निर्माण की सूचनाएंउन्हें  मिल रही थीं जिनके खिलाफ प्राधिकरण सख्त कार्यवाही करेगा।इस दौरान प्राधिकरण के अवर  अभियंता संजीव अग्रवाल,कर्मचारी रवि कुमार,गोविंद सिंह और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369