Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं प्रदीप बत्रा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की से भाजपा विधायक  प्रदीप बत्रा  जीत की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान बत्रा ने  कहा कि उन्होंने  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री  बनाये जाने की मांग पार्टी हाईकमान से की है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर रुड़की से चुनाव लड़ना चाहें तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा आज होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रुड़की की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है उसके लिए तहे दिल से आभारी है

उन्होंने कहा कि रुड़की को ग्रीन सिटी मॉडल सिटी बनाने के लिए पूरे प्रयास की जाएगी जो भी विकास कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाएगी प्रदीप बत्रा दें साफ तौर से कहा कि रुड़की का विकास करना  ही उनका मकसद है जिस उम्मीद के साथ रुड़की की जनता ने उन्हें अपना वोट दिया है वह उस पर  खरा उतरेंगे। प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत की बदौलत ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है जिसमें पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया जनता ने उसी पर मोहर लगाई है

अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनके लिए अपनी सीट भी छोड़ने के लिए तैयार है एक सवाल के जवाब में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी दायित्व या जो भी जिम्मेदारी उन्हें कि उसे बखूबी निभाएंगे प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु भाजपा नेता सौरव गुप्ता राम अग्रवाल अजय दिगंबर जैन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369