आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सन्नी त्यागी ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। सन्नी ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है।उन्होंने कहा कि दस मार्च को चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे जो लोग भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं उनकी दस मार्च को सभी भ्रांतियां दूर हो जाएंगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रुड़की के प्रमुख समाजसेवी सन्नी त्यागी को प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी है।दरअसल सन्नी त्यागी पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस में रहकर कार्य कर रहे हैं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिस पर सन्नी त्यागी ने कांग्रेसी नेताओं का बड़ा आभार व्यक्त किया है।
सन्नी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक छोटे से कार्यकर्ता को कांग्रेस इतना बड़ा सम्मान भी दे सकती है यह सिर्फ कांग्रेस में ही हो सकता है और किसी राजनैतिक दल में नहीं। अब वह कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला