आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सुभाष नगर निवासी महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने और घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है महिला का आरोप है आरोपी युवक ने नशे में धुत होकर उस पर जानलेवा हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसी दौरान चीख पुकार की आवाज़ सुनकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्हें देखकर आरोपी युवक और उसकी मां मौके से फरार हो गए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल रुड़की के सुभाष नगर निवासी एक ऋतु नाम की महिला ने बीती 28 जनवरी को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया की उसके पड़ोस में रहने वाली हमप्रीत नाम की महिला 28 जनवरी को उससे फोन मांगने के लिए आई थी जिसे उसने फोन देने से मना कर दिया इस पर उसकी पड़ोसन भड़क गई।आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी महिला मनप्रीत अपने पुत्र अमनदीप के साथ उसके घर पहुंची जहां उसके पुत्र ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में ऋतु ने आरोप लगाया कि महिला का पुत्र अमनदीप अक्सर नशे में धुत रहता है और आए दिन लोगों से मारपीट भी करता है।ऋतु का आरोप है कि आरोपी अमनदीप के द्वारा जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे आसपास के लोगों द्वारा रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उपचार के कुछ दिन बाद उसे छुट्टी मिल गई थी।महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस के द्वारा युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था वही महिला का आरोप है कि लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक आरोपी युवक और उसकी माँ की गिरफ्तारी नहीं हुई है । अभी तक भी आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है वहीं गंगनहर पुलिस लगातार आरोपी मां बेटे की तलाश में जुटी है।वहींइस बाबत सी ओ रुड़की विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला