Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की आएगी कांग्रेस सरकार-सन्नी त्यागी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सन्नी त्यागी ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। सन्नी ने  कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं  का सम्मान  करना जानती है।उन्होंने कहा कि  दस मार्च को  चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे जो लोग भाजपा की  जीत का दावा कर रहे हैं उनकी दस मार्च को सभी भ्रांतियां दूर हो जाएंगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रुड़की के प्रमुख समाजसेवी  सन्नी त्यागी को प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी है।दरअसल सन्नी त्यागी पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस में रहकर कार्य कर रहे हैं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिस पर सन्नी त्यागी ने कांग्रेसी नेताओं का बड़ा आभार व्यक्त किया है।

सन्नी ने कहा कि उन्होंने  कभी सोचा भी नहीं  था कि  एक छोटे से कार्यकर्ता को कांग्रेस इतना बड़ा सम्मान भी दे सकती है यह सिर्फ कांग्रेस में ही हो सकता है और किसी राजनैतिक दल में नहीं। अब वह कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369