मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में बसपा के पूर्व विधायक के बेटे और उनके समर्थकों पर एक दलित कांग्रेस कार्यकर्ता ने मारपीट जातिसूचक शब्द, गालीगलौच और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल मंगलौर विधानसभा में इस समय चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दलों के प्रतियाशी बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव मैदान में हैं। आरोप है कि देर शाम लिब्बरहेड़ी गांव में बसपा के पूर्व विधायक और बसपा प्रतियाशी हाजी सरवत करीम अंसारी का पुत्र आमिर अंसारी, समर्थक मेहरदीन और फरमान आदि देर रात लिब्बरहेड़ी गांव पहुंचे थे जहां वह सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता शिवम पुत्र चंद्रपाल के आवास पर पहुंचे वहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता शिवम पर बसपा को वोट देने का दबाव बनाया । आरोप है कि जब शिवम ने इसका विरोध किया तो तीनों लोग उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
इस मौके पर हंगामा इतना बढ़ा की अफरातफरी मच गई।शिवम का आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए जिसके बाद शोर शराबे की आवाज़ सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल उसने पूरे मामले की शिकायत मंगलौर कोतवाली से की है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला