Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के पूर्व विधायक के पुत्र पर लगा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में पूर्व विधायक के पुत्र और उनके समर्थकों पर एक दलित कांग्रेस कार्यकर्ता ने मारपीट जातिसूचक शब्द, गालीगलौच और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
वी ओ 1- दरअसल मंगलौर विधानसभा में इस समय चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दलों के प्रतियाशी बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव मैदान में हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आरोप है कि देर शाम लिब्बरहेड़ी गांव में पूर्व विधायक का पुत्र और उनके समर्थक देर रात लिब्बरहेड़ी गांव पहुंचे थे जहां वह सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता शिवम के आवास पर पहुंचे वहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता शिवम पर वोट देने का दबाव बनाया । आरोप है कि जब शिवम ने इसका विरोध किया तो तीन लोग उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए ।मौके पर हंगामा इतना बढ़ा की अफरातफरी मच गई।शिवम का आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए

जिसके बाद शोर शराबे की आवाज़ सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल उसने पूरे मामले की शिकायत मंगलौर कोतवाली से की है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369