राव शामिक
पिरान कलियर।विधानसभा क्षेत्र कलियर के भाजपा प्रत्याशी मुनेश सैनी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डोर-टू-डोर दस्तक दे भाजपा की जीत के लिए वोट मांगे।अंबेडकर नगर,नई बस्ती आदि कई क्षेत्रों में उनका डोर-टू-डोर अभियान जबरदस्त रहा।रुड़की मेयर गौरव गोयल के साथ भाजपा प्रत्याशी मुनेश सैनी ने भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी तथा कहा कि कलियर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक उपेक्षा के चलते काफी पिछड़ा हुआ है और यदि इस बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा करने का अवसर दिया,तो वह कलियर की कायाकल्प कर देंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है और सबको समान रूप से लेकर चलती है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा का सबका विकास,सबका विश्वास और सबका साथ का नारा उस बात का घोतक है कि जो काम साठ वर्षों में किसी भी दल ने नहीं किया वह काम भाजपा ने सात सालों में करके दिखाया है,जिससे आज देश का स्वाभिमान ऊंचा हुआ है।इस अवसर पर पार्षद मंजू भारती,पूर्व सांसद प्रतिनिधि गौरव मोहन सैनी,प्रवेश धीमान, पप्पू कश्यप,ब्रजपाल धीमान, मनोज कुमार,संदीप पुरी,बृजेश कुमार,अनिल सैनी एडवोकेट, मोहित अग्रवाल,रविकांत,प्रवीण सिसोदिया,राजबाला,जयवीर सैनी,ममता मित्तल,अंजू शर्मा, सौम्या,प्रतिभा चौहान,अनूप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला