शामिक
उत्तराखंड विधानसभा की खानपुर विधानसभा सीट पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा के नामांकन के बाद उनके समर्थको में भारी उत्साह है इस बार खानपुर की जनता उमेश कुमार पहली पसंद बनते जा रहे है।हालांकि इस बार उमेश शर्मा की सक्रियता के चलते विपक्षी पार्टियों के प्रतियाशि भी परेशान हैं पहली बार खानपुर की जनता को बेहद प्रतिभाशाली विधायक मिलने जा रहा है। अब कांग्रेस द्वारा सुभाष चौधरी को प्रतियाशी बनाया गया है। क्योंकि खानपुर सीट से चार बार के विधायक रह चुके प्रणव सिंह ने जहां हवा का रुख पहले ही भापकर अपनी पत्नी रानी देवयानी सिंह को मैदान में उतारकर एक सधे हुए राजनीतिक का परिचय देकर विरासत को बचाने का प्रयास किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वही लगातार कई चुनाव लड़ चुके रविंद्र सिंह पनियाला इस बार अपने हक की लड़ाई के लिए चुनावी मैदान में है।अंतिम समय में कांग्रेस ने सुभाष चौधरी पर दांव खेला लेकिन सुभाष चौधरी के मैदान में उतरने से राजनीति के जानकारों की माने तो तुरुप का पत्ता उमेश शर्मा के हाथ लगा है। जबकि अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव के मैदान में अन्य प्रत्याशी भी अपना जौहर दिखाएंगे।लेकिन यह भी हकीकत है कि मुकाबला तो भाजपा, बसपा, कॉन्ग्रेस के उम्मीदवारों और निर्दलीय उमेश कुमार शर्मा के बीच में ही माना जा रहा है। क्योंकि उमेश शर्मा चुनावी रणभेरी बजने से काफी पहले ही मैदान में काफी सक्रिय हो चुके थे,
जिसके चलते प्रदेश भर में खानपुर सबसे हॉट सीट बन गई और सब यही मानकर चल रहे थे कि उमेश शर्मा प्रणव सिंह के सामने चुनाव लड़ने के लिए ही खानपुर आए हैं। साथ ही यह भी मानते थे कि रविंद्र सिंह पनियाला भी चुनाव जरूर लड़ेंगे, तो इससे स्पष्ट था की चुनाव त्रिकोणीय होगा, किंतु कांग्रेस ने ऐन वक्त पर सुभाष चौधरी को मैदान में उतारकर देवयानी सिंह और रविंद्र सिंह पनियाला दोनों का गणित गड़बड़ा दिया है।इसी का लाभ उमेश शर्मा को मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।इसीलिए राजनीति के जानकार मानते हैं कि चुनाव के इस खेल में खानपुर सीट पर तुरुप का पत्ता अब उमेश शर्मा के हाथ आ गया है। अभी खेल शुरू हुआ है। अब देखते हैं ऊंट किस करवट बैठता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला