आरिफ़ नियाज़ी
कलियर शरीफ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल श्रीवास्तव ने साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और देश प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगते हुए उत्तराखंड में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आने की दुआएं मांगी ।भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल श्रीवास्तव आज देर शाम कलियर शरीफ पहुंचे थे जहां उन्होंने दरगाह पर पहुंचकर फूल और चादर पेश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा से कलियर शरीफ आते रहे हैं कलियर में पहुंचकर उन्होंने देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार आने की भी दुआएं की है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास को नए आयाम दिए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कामयाबी का डंका बज चुका है। पूरी दुनिया आज नरेंद्र मोदी की कायल है नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गरीब को राशन से लेकर रसोई गैस तक मुफ्त देने का काम किया है ।उज्जवला योजना से निर्धन महिलाओं को गैस उपलब्ध कराई जो बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं उन्होंने कई बड़ी योजनाएं भी देश की जनता और गरीब परिवारों के लिए चलाई है जिनका देश की जनता को लाभ मिल रहा है।
आने वाला समय भाजपा का है और प्रदेश में एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनेगी ऐसा उनका विश्वास है। यही प्रार्थना करने के लिए वह साबिर साहब के दरबार में पहुंचे हैं।गौरतलब है कि भाजपा नेता कई बार पहले भी साबिर सहाब की दरगाह पर आते रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला