Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की आज़ाद समाज पार्टी के कैम्प कार्यालय पर भी हुआ ध्वजारोहण, गुलबहार अली ने किया झंडा रोहण

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की गणतंत्र दिवस के मौके पर आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें आज़ाद सामाज  पार्टी के रुड़की प्रत्याशी गुलबहार अली भी मौके पर मौजूद रहे ।इस दौरान रहमानिया अरबी मदरसा के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम उलेमाओं का भी भारी योगदान रहा है देवबंद के उलेमाओं ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी जिसको आज देश के लोग भी भली भांति जानते हैं। उलेमाओं ने अंग्रेजों का विरोध किया और अंग्रेज़ देश छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए जिसे आज देश के लोग भली-भांति जानते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वही इस मौके पर ध्वजारोहण करते हुए आजाद  समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली ने  कहा कि  आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है आज़ाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर भी आज पार्टी की ओर से ध्वजारोहण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मेहनत के चलते संविधान लागू हुआथा  हमारा देश उसी  संविधान पर लगातार आगे बढ़ रहा है। आज के दिन का बड़ा महत्व है संविधान बनाने में डॉ भीम साहब भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमे दलितों पिछडो और अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के बारे में जानने का मौका मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में गुलबहार अली के समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369