Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा सरकार और कांग्रेस विधायक ने नहीं किया क्षेत्र का विकास-हाजी सरवत करीम अंसारी

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में दिखाई देने लगे हैं जिसके चलते मंगलौर  विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं ।इस बार बसपा प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी विधानसभा चुनाव को लेकर घर घर जाकर बसपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस बार बड़ी मजबूती के साथ हाजी सरवत करीम अंसारी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं ।देर शाम मंगलौर विधानसभा के हरचंदपुर निजामपुर गांव पहुंचे बसपा प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी लोगों से आह्वान करते हुए कहा

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

कि सभी लोग बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें अंसारी ने कहा कि जब वह विधायक थे तब उन्होंने इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सड़कें स्कूल और अस्पताल का निर्माण कराया था लेकिन उसके बाद कांग्रेस के विधायक इस क्षेत्र का कोई विकास आगे नहीं बढ़ा पाए। कांग्रेस विधायक ने आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं कराया है जिसका खामियाजा मंगलौर क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार रही और कांग्रेस के विधायक रहे जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया ।जिसके चलते यह क्षेत्र लगातार विकास से पीछड़ता गया।

अब समय आ गया है कि जनता बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें। आने वाले समय बसपा का है बसपा प्रतियाशी की जीत के बाद ही  इस क्षेत्र का विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता   ने उन्हें मौका दिया तो गांव गांव में सरकारी विद्यालय ,अस्पताल ,और सड़कें उनके द्वारा बनवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की करते हुए कहा कि जनता किसी के बहकावे में ना आए  और इस बार बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें।उन्होंने कहा कि  इस बार बहुजन समाज पार्टी के बिना किसी भी दल की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी ।इस दौरान बसपा के खेड़ा जट्ट गांव निवासी  चौधरी सुरेंद्र सिंह, संसार सिंह, के अलावा बसपा  के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369