Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के कुमराड़ी गांव में पुलिस का छापा,गौ कशी करते एक गिरफ्तार,दो फरार,गौ मांस और उपकरण बरामद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कुमराड़ी गांव के  एक घर में छापा मारकर गौ कशी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस को देखकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से लगभग एक कुंटल गौ मांस और गोकशी  करने के उपकरण बरामद हुए हैं। दरअसल मंगलौर  कोतवाली पुलिस को पिछले लंबे समय से कुमराड़ी गांव में गोकशी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके चलते पुलिस दे बुधवार की सुबह सवेरे गांव में छापेमारी की। पुलिस की कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया। मंगलौर पुलिस ने 45 वर्षीय अनीस पुत्र हमीद के घर  छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक कुण्टल गौ मांस  बरामद किया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस को मौके से गौ मांस के साथ कुछ उपकरण भी मौके से बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने अनीस के खिलाफ गौ वध का केस दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस फरार हुए दो आरोपियों की भी तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि  कुमराड़ी गांव  में  पहले भी कई बार  गौ कशी के मामले पकड़े जा चुके हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369