आरिफ़ नियाजी
रुड़की क्षेत्र के ब्रह्मपुरी बिजली घर से हलवाहेडी गांव जानेवाली हाईटेंशन लाइन की बिजली पूरी तरह से ठप पड़ी है।यहां तक कि आज भी पूरा गांव अंधेरे में है ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है ।ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हूए हैं ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दस दिन से ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता और जे ई तक केसंज्ञान में होने के बावजूद भी सब लापरवाह बने हुए हैं।अधिकारी लगातार झूठा आश्वासन दे रहे है और कल आज के चक्कर मे पूरे गांव में अंधेरा हैं गांव के मोटर और समरसेबल भी बंद पड़े हैं
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिससे पानी की भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अधिकारी अपनी मनमानी पर बैठे हैं और इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं कई बार कहने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है ।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें इसके लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर जल्द ही इस और ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम केअधिकारी गांव की बिजली को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक अगर जल्द ही ऊर्जा निगम केअधिकारियों ने ट्रासंफार्मर नहीं भेजा तो 2 दिन के बाद डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों में रिफाकत अली, इम्तियाज अली, जब्बार, फुरकान ,नौशाद ,हनीफ ,जुबेर आदि लोगों का कहना है कि अगर जल्दी ही ट्रांसफार्म नहीं रखा गया तो हम जिला अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला