Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पार्षद बेबी खन्ना की कांग्रेस पार्टी को सीधी चेतावनी, पंजाबी समाज के व्यक्ति को टिकट ना मिला तो गम्भीर परिणाम भुगतेगी कांग्रेस

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की में पांच बार के निर्दलीय नगर निगम के पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेबी खन्ना ने भी रुड़की विधानसभा से मज़बूत दावेदारी पेश की है उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाबी समाज के व्यक्ति को रुड़की विधानसभा से  प्रत्याशी ना बनाया गया तो इसके कांग्रेस को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज कांग्रेस को वोट नहीं दे पाएगा। पार्षद बेबी खन्ना ने आज एक खास मुलाकात के दौरान कहा की रुड़की में पंजाबी समाज भाजपा विधायक को जिताता है क्योंकि वह भी पंजाबी हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बेबी ने कहा कि रुड़की में लगभग 24000 पंजाबी समाज के वोट हैं और लगभग 28 हज़ार मुस्लिम हैं अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो रुड़की की सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी। उन्होंने कहा कि वह  पांच बार के  निर्दलीय चुनाव पार्षद  हैं रुड़की की जनता भी उन्ही को  चाहती है इसलिए वह कांग्रेस पार्टी में अपनी मजबूत दावेदारी कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अगर उन्हें इस बार प्रत्याशी ना बनाया तो कांग्रेस पार्टी परिणाम भुगतने को तैयार रहें। हालांकि  उन्होंने यह भी कहा कि वह  कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की  गढ़वाल मंडल की  19 विधानसभा सीटों पर पंजाबी समाज का वोट बैंक है अगर इस बार पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व मिलता है तो पूरा पंजाबी समाज कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार रहेगा ।अगर कांग्रेस ने पंजाबी समाज को नजरअंदाज किया तो सभी लोग भाजपा को वोट देंगे और कांग्रेस इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे।बेबी खन्ना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए काफी काम किया है वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भी  हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हीं को रुड़की विधानसभा से मौका देगी और कांग्रेस का जीत का परचम लहराएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369