Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के मुंडलाना गांव में घर के बाहर युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली,हालत गम्भीत,हायर सैंटर रैफर, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन के मुंडलाना गांव में देर रात घर से बाहर जा रहे युवक को  गोली लगने से हड़कम्प मच गया।गोली की आवाज़ सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए गोली किसने मारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। सूचना मिलते ही 108एम्बुलेंस की मदद से घायल को रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल नारसन के मुंडलाना गांव निवासी हसीन पुत्र जब्बार  मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की गुज़र बसर  करता है।  आरोप है कि देर रात हसीन किसी काम से घर निकला था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे गोली मार दी गोली किसने मारी और क्यों मारी इसकी जानकारी अभी नहीं लगी है ।वहीं हसीन की चीखपुकार  की आवाज़ सुनकर लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से हसीन को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां से उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश ऐम्स रैफर किया गया है।पुलिस के मुताबिक हसीन की गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी तो ऐसे में उसे गोली किसने और क्यों मारी इसकी पुलिस गम्भीरता से जांच करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने का भी इंतज़ार कर रही है।वहीं गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369