आरिफ़ नियाजी
रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुरी के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी सिविल हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। दरअसल रुड़की के मरगूबपुर और हलवा हेडी गांव निवासी इंतजार पुत्र मुस्तकीम जुबेर पुत्र शरीफ, साजिद पुत्र इलियास सैटरिंग का काम करने के लिए रुड़की रामनगर में आए थे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जैसे ही शाम के समय अपना काम खत्म करके तीनो लोग एक बाइक पर वापस लौटने लगे तो रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुरी के पास बाइक को एक एक्सयूवी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जुबेर और साजिद की हालत गंभीर बनी हुई है ।जिन्हें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर एम्स रेफर किया है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं घायलों के परिजन भी सिविल होस्पिटल पहुंच चुके हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला