Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे इंजीनियर शादाब आलम, कहा कलियर की भोले भाले लोगों के वोट लेने वालों को करारा जवाब देगी जनता

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तैयारी में जुट चुके हैं  तो वही हरिद्वार जिले की कलियर विधानसभा की बात की जाए तो यहां पर दो बार जीत हासिल कर  कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अली और बसपा के सुरेंद्र सैनी चुनाव मैदान में हैं जिन्हें टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर  शादाब आलम चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ डटे हुए हैं ।हालांकि अभी तक भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा  नहीं हुई  है तो वही कांग्रेस ने भी अभी अपने प्रतियाशी की घोषणा  नहीं की  है माना यह जा रहा है कि फुरकान अली ही कांग्रेस के प्रतियाशी होंगे।2022 के  विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती

जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने एक पढ़े-लिखे  युवा और इंजीनियर को कलियर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है इंजीनियर शादाब आलम के चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक समीकरण कितने बदलेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल इंजीनियर शादाब आलम दिन रात गांव गांव जाकर लोगों से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इंजीनियर शादाब आलम का कहना है कि दो योजनाएं कांग्रेस के विधायक फुरकान अली रहे 5 साल भाजपा की सरकार रही लेकिन बड़ा सवाल यही की कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला कितने बेघर लोगों को सरकार ने आशियाने देने का काम किया,कितने स्कूल बने स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति रही आज कलियर की जनता अपने नुमाईंदों से सवाल करेगी जिन्होंने जीत कर भी जनता का कोई कार्य नहीं किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत की घोषणा के बाद भी कलियर युनानी मेडिकल कॉलेज से बनने से महरूम है। इतना ही नहीं महमूदपुर गांव में आज तक भी हैंडपंप नहीं लग पाए जिससे यहां की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।हर दिन कलियर गंग नहर में हादसे होना आम बात हो चुकी  है ।गंगनहर की जो गिरिल बड़ी होनी चाहिए थी उसे बहुत छोटा कर दिया गया पुलों के हालात  बेहद खराब है सड़के किसी गांव में नहीं है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा ने कलियर क्षेत्र का विनाश किया विकास नहीं यही वजह है कि अब कलियर विधानसभा की जनता जागरुक हो चुकी है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा में जीता  कर भेजने का काम करेगी।

शादाब आलम ने देर शाम मीडिया से बात करते हुए बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  कलियर की  भोली भाली जनता को कांग्रेस और भाजपा ने वोट लेने तक सीमित रखा उनके वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि  विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ जहां देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं लेकिन दरगाह क्षेत्र का भी कोई विकास नहीं किया गया। आज यहां हालात बद से बदतर हो चुके हैं पीने के पानी के लोग को लोग तरस रहे हैं साफ सफाई की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है बाहर से आने वाले जायरीन के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं ऐसे में कितनी बड़ी विडंबना है कि जो भी कलियर विधानसभा के नुमाइंदे हैं उन्होंने अपना विकास तो किया लेकिन विधानसभा क्षेत्र  का विकास करना उन्होंने  मुनासिब नहीं समझा और आज हालत यह हो गई है कि पूरे क्षेत्र में गंदगी है गंदगी है और चिकित्सा शिक्षा आदि की कोई व्यवस्था नहीं है इस बार कलियर की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369