आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में चुनाव आचार सहिंता लगते ही राजनैतिक पार्टियों के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा से रूड़की विधानसभा के लिए वैध टेक बल्लभ ने भी मज़बूत दावेदारी पेश की है। टेक बल्लभ ने एक वैडिंग पॉइंट में पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान विधायक ने शहर के लिए कुछ नहीं किया यहां तक कि कोई विकास शहर में उनका नज़र नहीं आ रहा है। वैध टेक बल्लभ ने कहा कि उन्हें रूड़कीं के तमाम वर्गो का समर्थन मिल रहा है।जनता की वह सेवा करते रहे हैं वह भाजपा से जन्म से जुड़े हुए हैं उन्होंने समाज सेवा की है और उनका परिवार पिछले लंबे समय से जनता की सेवा में रहा है इसलिए भाजपा उन्हीं को मौका देगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ब्राह्मणों का कितना समर्थन मिलेगा इसके जवाब में वैध टेक बल्लभ ने कहा कि वह सर्व समाज पर विश्वाश रखते हैं सभी जातियों और सभी वर्गों का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा ऐसा उनका यकीन है।उन्होंने कहा कि शहर की जनता उनका समर्थन कर रही है। वैध टेक बल्लभ ने कहा उन्हें उम्मीद है कि भाजपा उन्ही को मौका देगी। वैध ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है देश के प्रधानमंत्री भी देश को नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं यही कारण है कि आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा कर रही है। आज भारत देश दुनिया मे नई ताकत के साथ उभरा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने उतना विकास नहीं कराया जितना होना चाहिए था आज रूड़कीं की जनता कोई नाइसोच का विधायक अपना देखना चाहती है।
यही कारण है कि व्यापारियों का भी उन्हें समर्थन मिला हैशहर के सभी तबके के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है इसलिए उन्होंने मन बनाया है कि वह भारतीय जनता पार्टी से मज़बूती केसाथ चुनाव लड़ेंगेऔरजीत का परचम ल
लहरायेंगे।इस मौके पर साजिद मलिक, अनिल वर्मा और कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला