आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल वैसे तो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है लेकिन इस बार भाजपा विधायक अपने बयान से नहीं बल्कि अपने ठुमके लगाने से चर्चा में आ गए है। इस बार भाजपा सरकार के पांच साल बेमिसाल के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजन्ती माला ने जमकर ठुमके लगाए।मौका था भाजपा के पाँच साल बेमिसाल के एक कार्यक्रम का जो सलेमपुर के एक निजी गार्डन में रखा गया था।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी ने कार्यक्रम के बाद जमकर डांस किया।हालांकि इस मौके पर मंच पर विधायक देशराज कर्णवाल डांस करते नज़र आए तो वहीं मंच से नीचे उनकी पत्नी बैजन्ती माला फिल्मी गानों पर अपने महिला समर्थकों के साथ नृत्य करती नज़र आई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल पूरे प्रदेश में भाजपा आज अपनी सफलता पर पांच साल बेमिसाल के तहत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसके चलते झबरेड़ा विधानसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भारी भीड़ जुटायी थी। कार्यक्रम के कुछ समय बाद ही भाजपा विधायक और उनकी पत्नी समर्थकों के साथ थिरकते नज़र आए। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दावा किया कि इस बार 60 पार का नारा सच साबित होगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पहले से मज़बूत हुईहै।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला