Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेता सुशील राठी के कार्यक्रम से बेहद गदगद दिखाई दिए कैबिनेट मंत्री स्वामी, सुशील राठी की मंच से की जमकर तारीफ

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है वही अब सभी राजनीतिक पार्टियों के दावेदार भी पूरी शिद्दत के साथ  मेहनत करने में जुटे हैं। आज बुधवार को लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द  समिति में हुए कार्यक्रम से  बेहद खुश नजर आए।इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सुशील राठी की जमकर पीठ थपथपाई तो वह यह भी संकेत दे गए कि सुशील राठी जिस काम को ठान लेते हैं तो उसे ज़रूर पूरा करते हैं।

इस बात से राजनैतिक सूत्रों का मानना है कि कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द की मंगलौर विधानसभा मे सुशील  राठी पहली पसंद हो सकते हैं।बहराहल यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा का टिकट किस प्रत्याशी को मिलेगा लेकिन आज के कार्यक्रम  से यह अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि  स्वामी का अगर  राठी को आशीर्वाद मिला तो सुशील राठी मंगलौर विधानसभा से प्रतियाशी भी हो सकते है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे गन्ना किसानों को कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त किया कि गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रदेश सरकार प्रमुखता से हल कर रही है और गन्ना किसानों की समस्या को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए भी है ।उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में किसान किसी पार्टी के बहकावे में ना आए और इस बार मंगलोर विधानसभा में  भाजपा को जिताने का काम करें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369