आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ छोड़ना चाहती इसीलिए पार्टी ने 2022 के चुनाव में 60पार का नारा दिया है जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नज़र आ रहा है।
दरअसल आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रुड़की,भगवानपुर, पिरान कलियर, मंगलौर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति की रूड़की शहर की एक धर्मशाला में बैठक बुलाई थी जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए कहा
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कि अभी से कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें ।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक एक बेहतर संगठन तैयार होना चाहिए जो बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।किस तरह से कार्य करना होगा इसकी भी जानकारी उसे होनी चाहिए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए पूरी कोशिश करनी है सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी घर-घर में जानकारी देनी है।
जिस तरह से सरकार ने कोरोना काल में लोगों की मदद की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो इस देश के विकास को नए आयाम दिए हैं देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।जनता में मोदी जी के लिए बेहद उत्साह है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार के अलावा भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और पांचों विधानसभाओं के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला