आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के आवास विकास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त कांग्रेस के चार प्रदेश सचिव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया ।गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रूड़कीं निवासी श्रीमती रश्मि चौधरी, पंकज सैनी, विकास त्यागी, और सुधीर शांडिल्य को हाल ही में प्रदेश संगठन में सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी और संचालन पार्टी के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश सैनी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि 2022 कोफतह करना ही कांग्रेस पार्टी का मकसद है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिस तरह से कांग्रेस संगठन में जिम्मेदार लोगों को दायित्व दिया जा रहा है उससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं का पूरा साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रुड़की में कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के संगठन में चार सचिव प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए हैं इससे पार्टी को आने वाले समय में नए आयाम मिलेंगे ।उन्होंने कहा कि चारों लोग पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे जिन्हें अब कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बेहतर स्थान पर जगह दी गई है। वही इस मौके पर पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जिस तरह से रुड़की शहर को कांग्रेस कमेटी की चार सचिव की नियुक्ति की गई है उससे पार्टी को बेहद मजबूती मिलेगी। और चारों पदाधिकारी पार्टी के लिए पूरी वफादारी के साथ कार्य करेंगे ऐसी उनकी आशा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने इस देश पर सबसे लंबे समय तक राज किया है और आगे भी करेगी ।इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट जाए 2022 के चुनाव में भाजपा और बसपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत करना है ।जब तक घर-घर में पार्टी को मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक 2022 की कल्पना नहीं की जा सकती। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करें।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश सैनी ,राहुल सैनी, सचिन त्यागी, नवीन जैन, विक्रांत पुंडीर, सुनील कश्यप, सीताराम शर्मा, जसविंदर सिंह एडवोकेट, अनिल सैनी, रविता देवी, आयुष जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला