Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मेलन में की शिरकत, कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  ने कहा कि   रूड़कीं नगर शिक्षा का हब माना जाता है प्रगति वाला शहर माना जाता  है इसलिए देश और प्रदेश की तमाम राजनीति से भी शहर के लोग भली भांति परिचित होंगे। सोशल मीडिया पर आज के समय मे देश और प्रदेश जानकारी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव का समय आ  रहा है ऐसे में बहुत सी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में दिखाई देंगी। जो जनता को गुमराह करने का काम करेंगी। कुछ लोग  सत्ता पाने के लिए  अलग अलग तरह से लोगों को भृमित करेंगे लेकिन भाजपा राष्ट्र हित को  सर्वोपरि रखती है।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने इस देश के लिए काम किया उन्होंने अपनी कुर्सी को त्याग दिया लेकिन देश की आन बान शान को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मिला जिसने कश्मीर से 370 धारा को खत्म कर दिया,तीन तलाक कानून बनाया, ऐसे ऐतिहासिक कार्य देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते है ।दुनिया भी इस देश के प्रधानमंत्री की नीतियों पर चल पड़ी हैआज दुनिया के देशों में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश आज आत्मनिर्भर देश बनता जा रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

कोरोना काल में प्रधानमन्त्री मोदी ने काफी काम किया है। सड़कों से लेकर तमाम हाइवे से पूरे देश को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं को पार्टी मज़बूत करने के टिप्स भी दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐम्स ऋषिकेश के डॉ चौधरी बिजेंद्र सिंह तथा संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तोमर ने किया।

इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर गौरव गोयल,पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज ककर्णवालभाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, महामंत्री किरण चौधरी,विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री अमीलाल वाल्मीकि, पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, किरण चौधरी, धीर सिंह, वर्णिका, प्रतिभा चौहान, अनिल शर्मा, चैयरमेन बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, जेपी शर्मा, प्रदीप पाल, जय भगवान सैनी, नवीन जैन, देवी राणा, संजय त्यागी, नरेश शर्मा, मनोज नायक, आशुतोष सिंह, अजय सैनी, राजेश वर्मा, संजय अरोड़ा, अशोक शर्मा आर्य, सुदेश चौधरी, नाथीराम सैनी,चंदन ठाकुर,अवनीश मोदी,राजपाल सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369