आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की जिला सहकारी बैंक में सहयोगी/गार्ड की भर्ती निरस्त होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों में भारी रोष देखने को मिला।वहीं ज़िला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने गुस्साए युवाओं को शांत किया। दरअसल उत्तराखण्ड के अलग अलग जिलों से साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भर्ती निरस्त होने की सूचना लगी तो वह नाराज हो गए।लेकिन बैंक अधिकारियों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि भर्ती कैसे और किसके आदेश पर निरस्त की गई है जिससे साक्षात्कार देने पहुंचे सैंकड़ो अभ्यर्थी भड़क गए। जिन्हें अधिकारियों ने आश्वासन देकर वापस लौटा दिया। दरअसल जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में बीती 25 अक्टूबर 2020 को सहयोगी/ गार्ड की लगभग 31 पद की ज़िला सरकारी बैंक द्वारा भर्ती निकाली गई थी
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
लेकिन इसी बीच 15 मार्च 2021 को इस भर्ती को स्थगित कर दिया गया था जिसके कुछ दिन बाद बैंक प्रबंधन ने पुनः तैयारी शुरू की और आज बुधवार को सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था । सूचना मिलते ही सुबह सवेरे हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून आदि अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आवेदक साक्षात्कार देने के लिए जिला सहकारी बैंक रुड़की में पहुंचे थे।
जहां पर जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां राजेश चौहान और जिला सहकारी बैंक के सचिव बी के कमल सुबह सवेरे ही जिला सहकारी बैंक रुड़की पहुंच गए थे जहां उन्होंने सभीअभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि विभाग ने सहयोगी /गार्ड भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जिसकी एक प्रति उन्होंने सहकारी बैंक पर चस्पा कर दी है। वही जिला सहकारी बैंक पहुंचे अभ्यर्थियों में भर्ती निरस्त होने पर भारी रोष देखने को मिला तो एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिरती नज़र आ रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला