Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक के प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने किया इब्राहिमपुर देह गांव में दस लाख पचास हज़ार की सड़क का उदघाटन, कहा झबरेड़ा में बड़े पैमाने पर हो रहा है विकास

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा विधानसभा के इब्राहिमपुर देह गांव में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने दस लाख पचास  हज़ार  की लागत से बनने वाली सड़क का उदघाटन किया इतना ही नहीं गांव के शमशान घाट की निर्माणाधीन छतरी का शिलान्यास भी किया जो तीन लाख पचास हज़ार की लागत से तैयार होगी। इस मौके पर  विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने  कहा कि  झबरेड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। इब्राहिमपुर गांव में  इस सड़क की मांग पिछले लंबे समय से चली आ रही थी।उन्होंने कहा कि जब से देशराज कर्णवाल विधायक बने हैं तभी से झबरेड़ा में विकास हुआ है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इब्राहिमपुर गांव के शमशान घाट की छतरी का भी शिलान्यास हो चुका है। जल्द ही वह भी बनकर तैयार हो जाएगी। सतीश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देशराज कर्णवाल सिटिंग विधायक हैं उनके टिकट कटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता भाजपा विधायक ने क्षेत्र में विकास किया है जनता सभी कुछ जानती है।कुछ विरोधी लोग इस तरह की अफवाहें फैलाते रहते हैं जिसमें वह कामियाब नहीं होंगे। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आज झबरेड़ा विधानसभा का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जो विकास से वंचित रह गया हो।

विधायक देशराज कर्णवाल ने क्षेत्र की जनता से चुनाव के समय जो वायदे किये थे उनको उन्होंने पूरा किया है आज क्षेत्र की जनता अपना मन देशराज कर्णवाल के लिए बना चुकी है। देशराज कर्णवाल की दिन प्रतिदिन  लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उन्होंने दावा किया कि देशराज कर्णवाल भाजपा से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे  कुछ लोग इस तरह का भरम फैला रहे हैं कि उनका टिकट काटा जा रहा है ऐसा नहीं है।इस मौके पर ग्रामीण दयाराम, नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369