Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की रेलवे के पार्सल बाबू की गाड़ी से हुआ बड़ा हादसा,एक महिला की मौत, दो घायल,एक की हालत गंभीर, पुलिस ने गाड़ी को लिया कब्ज़े में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की रेलवे के पार्सल बाबू की कार से आज शनिवार की देर शाम बड़ी घटना घटी।रेलवे स्टेशन के पास  सड़क किनारे लेटे तीन  लोगों को कार ने कुचल दिया। घायलों को गंभीर  हालत  में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकिं उसके पति और बेटे की हालत को गंभीर देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरसअल रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात पार्सल बाबू की गाड़ी ने  बलिया जिले निवासी एक दंपत्ति अपने बेटे ब के साथ कलियर में जियारत के लिए आया था जैसे ही कुछ दिन बाद वह वापस अपने घर लौटने लगा तो ट्रेन के इंतजार के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन के बाहर बने फुटपाथ पर बैठे गए  लेकिन तभी रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पार्सल बाबू की कार ने उन्हें कुचल दिया तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं हादसे के बाद स्टेशन पर हाहाकार मच गया और मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। वही उसके पुत्र और पति को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस  पुलिस ने पार्सल बाबू की कार को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369