Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिवंगत सीडीएस विपिन रावत को हिदू समाज और पूर्व जिलापंचायत सदस्य ने दी श्रद्धाजंलि,रखा मौन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक तरफ जहां दिवंगत सीडीएस विपिन रावत समेत दुर्घटना में शहीद सभी लोगो के लिये पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो वहीं हर कोई नम आंखों से दिवंगत सीडीएस जनरल रावत  को श्रद्धांजलि देने में लगा है। आज शुक्रवार को मंगलौर रोड़ पर  सामूहिक रूप से अलग अलग धर्म के लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए  उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। दर्जनों लोगों के साथ साथ हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि भारत की तीनो सेनाओं के प्रमुख CDS विपिन रावत सहित अन्य जवानों की शहादत  पर आज पूरा देश गहरे शोक में है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उत्तराखण्ड से जनरल रावत का गहरा लगाव था।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरशद चेयरमैन  ने कहा कि CDS विपिन रावत   के आकस्मिक निधन से पूरा देश  दुखी है। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। CDS के रूप में उनका दो वर्षो का कार्यकाल बेहद  सफल रहा है। उन्होंने कहा कि  उनके कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक और चीन सीमा बॉर्डर चीनी सेनाओं को मुँहतोड़ जवाब मिला। उनके आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

उनके साथ उनकी पत्नी समेत अन्य जाबाज अफसरों  की शहादत पर पूरे देश की आंखे नम है। उत्तराखण्ड में भी तीन दिवसीय शोक रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालो में गौ रक्षा विभाग के कोषाध्यक्ष श्री त्यागी ने कहा कि जनरल विपिन रावत 16 दिसंबर 1978 से हमेशा देश की सेवा करते रहे।  उनके पिता भी सेना में थे। जनरल रावत को ये देश कभी भुला नहीं पायेगा। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369