Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं नवीन कृषि मंडी में व्यापारियों और पंजाबी महासभा के अध्यक्ष ने दी सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि,व्यापारी भी हुए भावुक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं नवीन कृषि मंडी में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव ग्रोवर और मंडी के व्यापारियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोग काफी भावुक दिखाई दिए और देश के शहीदों  की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। गौरतलब है कि 9 दिसम्बर को सीडीएस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी समेत 12 अन्य सैनिको के तमिलनाडु के कुन्नूर में प्लेन क्रैश हो जाने से बड़ी दुर्घटना घटी थी जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

देश और प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए जगह जगह श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। जिसके चलते नवीन कृषि मंडी के व्यापारियों और पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इन जाबांजों के हमारे बीच से असामयिक चले जाने से देश को भारी क्षति हुई है।श्रद्धांजलि के दौरान मंडी के आढ़ती हनीश अरोड़ा, दिलीप मेंदीरत्ता, शौकीन, दिलशाद,संजय राज कुमार ,पवन कुमार, शकील, भीमसेन ,काला ,रविंद्र कुमार, दीपू मेहंदीरत्ता, आबिद ,सुभाष  कंडवाल,गुलशन,  मौहम्मद इरशाद, बसंत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369