Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिवंगत सीडीएस विपिन रावत को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़कीं में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सी डी एस विपिन रावत समेत दुर्घटना में शहीद सभी लोगो के लिये शोकसभा और प्रार्थना कर दी श्रद्धांजलि दी। आज चंद्रशेखर चौक पर  दर्जनों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने भारत की तीनो सेनाओं के प्रमुख CDS  विपिन रावत सहित अन्य जवानों की शहादत  पर  शोक सभा का आयोजन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस अवसर पर पार्टी  के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा  कि CDS विपिन रावत  लके आकस्मिक निधन से पूरा देश दुखी है। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। CDS के रूप में उनका दो  वर्षो का कार्यकाल बेहद सफल  रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक और चीन सीमा बॉर्डर चीनी सेनाओं को मुँहतोड़ जवाब मिला। उनके आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनके साथ उनकी पत्नी समेत अन्य जाबाज अफसरों  की शहादत पर पूरे देश की आंखे नम है।

आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश की 70  विधानसभाओं में पार्टी  आज शोक सभा एवम श्रधांजलि अर्पित कर रही है। पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शोक रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालो में आप के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नरेंद्र ने कहा कि जनरल विपिन रावत 16 दिसंबर 1978 स हमेशा देश की सेवा करते रहे।  उनके पिता भी सेना में थे।

जनरल रावत को ये देश कभी भुला नहीं पायेगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कश्यप सुरेंद्र शर्मा विजय शर्मा नंदलाल गोस्वामी,दीपक लाखवान,प्रमोद छाछर,अंकित, दिनेश धीमान,सरफ़राज़,सुमित कुमार, और कुश आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369