मोहम्मद शामिक
रुड़की नगर निगम के मेयर और पार्षदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज अचानक मेयर गोयल मीडिया के सामने आए और उन्होंने साफ-साफ कहा कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है जिसका कुछ पार्षदों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है जिसके चलते वह मेरा विरोध कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नगर निगम के पूरे भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। गौरव गोयल ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जो पार्षद आज उनके विरोध में है उसमें भी एक बड़ी साजिश है।गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।
उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी दूर तक जा चुकी है पिछले लंबे समय से अधिकारी नगर निगम में जमे हुए हैं ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द उनका स्थानांतरण करा देना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।पार्षदों द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई जाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में गौरव गोयल ने कहा कि उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को पत्र लिखा था जिसमें पूरी डिटेल पिछली बोर्ड बैठकों के बारे में लिखित रूप में मांगी गई थी जिसमे कितने प्रस्ताव पास हुए कितने प्रतिशत कार्य हुआ है वह सब डिटेल जल्द ही उन्हें मिल जाएगी ।उसके बाद ही बोर्ड बैठक बुलाने का प्रयास किया जाएगा।
गौरव गोयल का कहना है कि वह शहर की जनता के सामने जल्द ही नगर निगम का भ्रष्टाचार उजागर करने जा रहे हैं जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा उन्होंने कहा कि आईआईटी से सड़कों की गुणवत्ता की जांच भी शुरू हो चुकी है जल्द नगर निगम का बड़ा भ्रष्टाचार जनता के सामने आएगा ।उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार रोकने और सरकारी पैसे के दुरुपयोग को रोकने की बात कर रहे हैं इसीलिए कुछ लोग उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रच रहे हैं। जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाएंगे उन्होंने कहा कि सच जल्द ही जनता के सामने आने वाला है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला