Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के इंडियन बैंक में स्वयं सहायता समूहों की सैंकड़ों महिलाओं का जोरदार हंगामा, बैंक मैनेजर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के इंडियन बैंक में स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का आरोप था कि इंडियन बैंक के मैनेजर किसी भी तरह से स्वयं सहायता समूह की कोई मदद नहीं करते हैं इतना ही नहीं  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैंक मैनेजर अभद्रता करते हैं। बैंक में महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही महिलाओं को शांत किया जिसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर से  भी जानकारी ली।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

रूड़कीं ब्लॉक की बीएमएम रोमा सैनी ने आरोप लगाया कि इंडियन बैंक में 2018  में 21 स्वयं सहायता समूहों के खाते खोले गए थे  लेकिन आज तक भी बैंक मैनेजर का समूहों को लेकर अच्छा व्यवहार नहीं रहा है ना ही आज तक किसी तरह की समूहों को किसी  योजना लाभ दिया है।गुस्साई  महिलाओं ने  बैंक मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक मैनेजर का स्वयं सहायता समूहों को लेकर व्यवहार ठीक नहीं है  बैंक मैनेजर महिलाओं के साथ हर समय अभद्रता करते हैं।

महिलाओं का आरोप था कि स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को काफी देर तक मैनेजर बैंक में बैठाकर रखते हैं उनका कोई काम नहीं करते उनकी समस्याओं से मैनेजर को कोई लेना देना नहीं है। वहीं बैंक मैनेजर विपिन पांडे ने सभी आरोपों को निराधार बताया। पुलिस और बैंक मैनेजर के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की सुक्ला देवी, रेखा, रीता, जयश्री, शकुंतला, पूनम लीला देवी, ओमवती, सुनीता, रेशमा, कल्पना, मीरा,रीता, मेघा आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहे

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369