मोहम्मद शामिक
खेड़ी शिकोहपुर गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती और विजिलेंस की छापेमारी से ग्रामीण बेहद परेशान है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डांडा जलालपुर के बिजली घर पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के एसडीओ एल एस नेगी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ीशिकोहपुर और उसके आसपास दर्जनों गांव है जहां पर सिंचाई सिंचाई से खेती की जाती है लेकिन बिजली कटौती से किसान बेहद परेशान है बिजली की कटौती आम बात हो चुकी है जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उर्जा निगम ने शोषण बंद ना किया तो वह बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल महासचिव राव गुलाम मुजतबा ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से साफ कर दिया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के मीटर की रीडिंग भी बढ़ाकर भेजी जा रही है जिससे उनके बिल बढ़कर आ रहे हैं। दूसरी तरफ बिजली की कटौती लगातार चल रही है जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि आए दिन विजिलेंस की छापेमारी से भी ग्रामीण परेशान आ चुके विजिलेंस की टीम बिना बताए घरों में घुसकर वीडियो बनाती है भोले भाले लोगों का मानसिक और आर्थिक उत्तपीड़न किया जा रहा है। उर्जा निगम के अधिकारी अगर इसी तरह से किसानों का शोषण करते रहे तो भारतीय किसान यूनियन ऊर्जा निगम की ईट से ईट बजाने का काम करेगी।सभी किसान नेताओं ने चेतावनी भीगी भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही का ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है समय रहते ऊर्जा निगम ने बिजली कटौती पर ध्यान न दिया तो किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राव बिशारत अली, शारिक अली , अफजाल कुरैशी,साबान, राव शाकिर, नईम खां, राव अज़हर,अमजद राणा , अली राणा, मुजक्कीर,राव फरदीन,जावेद , ताहिर आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला