मोहम्मद शामिक
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज शनिवार को एक सीसीरोड़ का शिलान्यास किया है जो आज़ादी के पहली बार बनेगी।ये सड़क तीन गांव को आपस मे जोड़ेगी जिसमे अकबरपुर फाजलपुर से हीराहेड़ी और मूलवाला गांव तक का लिंक रोड़ होगा। इस सड़क केशिलान्यास के मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजंती माला काफी उत्साहित दिखाई दिए।इस सड़क का निर्माण 49 लाख की लागत से ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि मेरा गांव मेरी सड़क के सलोगन के साथ इस सड़क का शिलान्यास किया गया है जिसका तीन गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।विधायक ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।तीन साल तक सड़क बहुत अच्छी रहे इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता से जो वायदे किये थे उन्हें उन्होंने बेहद कम समय मे पूरा किया है। गांव गांव का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल था जिसे उन्होंने बेहद कम समय से पूरा किया है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि गांव गांव में उनके द्वारा सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि विकास करना ही उनका मकसद है जिसे उन्होंने पूरा किया है।इस मौके पर भाजपा नेत्री बैजंती माला के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला