राव शामिक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कहां की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है और जनता अब परिवर्तन चाहती है कांग्रेसी नेता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए हुए कहा कि इस सरकार ने लोगों को भुखमरी और बेरोज़गारी के अलावा कुछ नही दिया है। महंगाई इस कदर हावी है कि लोगों को घर चलाना दुश्वार हो चुका है तेल, पेट्रोल, एलपीजी सिलिंडर, दाल, सब्जी, फल की कीमतें आसमान छू रही हैं कांग्रेस सरकार में जो गैस सिलेंडर ₹400 का मिलता था वह अब हजार रुपए का हो चुका है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
महिलाओं को रसोई चलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सब चीजों से जनता मैं आज त्राहि-त्राहि मची हुई है और अब जनता ने आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को जवाब देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी दल बदल की राजनीति पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जो जिस विचारधारा का होता है वह उसी पार्टी में जाएगा और कुछ लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में समाज का प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक जाती बेरोजगारी से महँगाई से बुरी तरह पीड़ित है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा हुआ जनसैलाब इस बात की तरफ इशारा करता है की जनता 2022 में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज देखना चाहती है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 5 साल में 3, 3 मुख्यमंत्री बदले जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के पास न ही नेता है और न ही कोई नीति है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव चाहे कल हो या 2 महीने 4 महीने बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा को धाराशायी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला