आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं खंड विकास कार्यालय में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का वर्चुअल कार्यक्रम दिखाया गया है। जिस कार्यक्रम को किसानों को दिखाया गया है वह आयोजन केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकारिता के क्षेत्र में और किसानों के लिए सरकार किस तरह की योजनाएं चलाने जा रही है उसे लेकर दिल्ली में अयोजित किया गया थाl इस कार्यक्रम का पूरे देश में वर्चुअल आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का एक केंद्र विकास खंड, रुड़की में कृभको के सौजन्य से संपन्न किया गया था जिसमे वर्चुअल रूप से सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृभको ने लगभग 213 करोड़ रूपए किसानों को लाभांश के रूप में दिए तथा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 1.58 हजार करोड़ रुपए के माध्यम से दिए गए।

इस कार्यक्रम में किसानों की आमदनी बढ़ाने, ग्रामीण सहकारी समितियों को बढ़ावा देने की बात भी की गई है l मुख्य अतिथि महोदय ने कहा, कि मिलजुल कर किसानों के हित में कार्य करना ही सहकारिता है देश के प्रधानमंत्री का 5 ट्रिलीयन डॉलर का लक्ष्य भी सहकारिता के माध्यम से पूर्ण किया जा सकता है रूड़कीं ब्लॉक में किसानों की गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों की आए को दुगना करने के लिए बेहद गंभीर है केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि सहकारिता से दलित अगड़े पिछड़े लोगों का विकास भी होना चाहिए।

आने वाले समय मे कोई गांव कोई क्षेत्र सहकारी बैंक से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की।इस मौके पर मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक कृभको गजेंद्र सिंह ने किसानों को कृभको की राज्य में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया l उन्होंने कहा, कि किसानों को यदि आमदनी बढ़ानी है तो उन्हें अपनी खेती में लगने वाली लागत को कम करना होगाl उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ, परीक्षण हेतु मिट्टी लेने की विधि और मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरको का प्रयोग करने के बारे में भी बताया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने किसानों को कृभको तरल जैव एवम् सिटी कंपोस्ट के प्रयोग से होने वाले लाभ, प्रयोग करने की विधि एवम् सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी l इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वजीत सिंह, कृभको क्षेत्र अधिकारी, हरिद्वार की देख रेख में किया गया l



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला