Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर चीनी मील के गेट के सामने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का ढोल नगाड़ों से हुआ ज़ोरदार स्वागत, अरविंद प्रधान और मोहम्मद अयाज़ की मेहनत लाई रंग

Spread the love

मोहम्मद शामिक

झबरेड़ा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला एक बार हो चीनी मिल गेट के सामने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का फूल माला और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहां की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में भाजपा से मुक्ति दिलाएगी उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है झबरेड़ा विधानसभा में इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगा और कांग्रेस का विधायक जनता बनाएगी उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो विकास के वादे किए थे उन पर सरकार किसी भी तरह से खरा नहीं उतरी है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आलम यह है कि हर वर्ग के लोग बेहद परेशान है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है बेरोजगार आत्महत्या करने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है आज जनता बेहाल है लेकिन सरकार अपने मुख्यमंत्रियों को बदलने में लगी हुई है मैं इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी इस बार भाजपा को उत्तराखंड में करारा झटका लगेगा इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज तक भी लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर पाई है

जिसके चलते भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे उन पर भी सरकार खरा नहीं कर पाई है जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिल जाता है इस मौके पर झबरेड़ा में परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद अयाज और अरविंद प्रधान ने यात्रा का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में परिवर्तन की बयार चल चुकी है और यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में परिवर्तन लाकर रहेगी जिसके लिए जनता तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा में इस बार कांग्रेस का ही परचम लहराएगा और कांग्रेस का ही विधायक बनेगा पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसका पूरा समर्थन किया जाएगा।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने वालों में एजाज़ प्रधान,सुफियान ,वसीम,विकास चौधरी, मोनू, राजवीर त्यागी ,कुलदीप त्यागी, रजत त्यागी ,मोहित त्यागी आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369