Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर मैं परिवर्तन यात्रा की भीड़ ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, ढोल नगाड़ों फूलमालाओं और आतिशबाजी से कांग्रेस के नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा  बेहद कामियाब रहीं इस  यात्रा के स्वागत में भीड़ के पिछले तमाम रिकॉर्ड को तोड़ तोड़ दिए आलम यह रहा कि कांग्रेस से कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने के लिए  पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन ने किया था जहां पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे इस मौके पर युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया कांग्रेस के बड़े नेता भी भीड़ देखकर हैरान रह गए मंगलौर  में एक बार फिर काजी निजामुद्दीन ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।

भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि जो एक बार कार्यक्रम स्थल में पहुंच गया उसे बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत, प्रदीप टम्टा आदि भीड़ को देखकर बेहद गदगद नजर आए इस दौरान सभी नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि  मंगलोर विधानसभा में भीड़ एहसास करा दिया है कि 2022 में उत्तराखंड में  कांग्रेस की सरकार  बनना तय है  जिसका आगाज़ आज मंगलौर की जनता  ने करा दिया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार अपनी मस्ती में मस्त है उसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है यही आने वाले समय में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इस तानाशाही सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करे।

भाजपा की नीतियों के चलते इस प्रदेश को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ा है अगर समय रहते सरकार ना बदली से आने वाले समय में हालात और भी बदतर हो जाएंगे।इस मौके पर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369