मोहम्मद शामिक
कलियर के नागल पलूनी गांव निवासी अपने खेत मे गई व्रद्ध महिला का पैर अचानक बाइक में फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत ही रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।दरअसल नागल पलूनी गांव निवासी व्रद्ध महिला बलदेई पत्नी ज्ञानसिंह देर शाम को अपने खेत में चारा लेने गई थी जैसे ही वह वापस लौटने लगी तो इसी दौरान एक बाइक सवार ने जल्द घर पहुंचाने के लिए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर बलदेई का पैर तेज़ गति से दौड़ रही बाइक के टायर में फंस गया जिससे उसके पैर में फ़्रैक्चर हो गया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बलदेई की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए जिन्होंने घायल बलदेई को रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने बलदेई के परिजनों को सूचना दी तो वह भी हॉस्पिटल में पहुंच गए। वहीं इस बाबत सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि व्रद्ध महिला का पैर फ़्रैक्चर हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है।महिला को वार्ड में भर्ती किया गया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला