Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के मुंडलाना गांव में मामूली बात पर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक महिला समेत दो लोग घायल,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन के मुंडलाना गांव में मामूली कहासुनी  को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो का उपचार चल रहा है ।फिलहाल दोनों पक्षों ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी है ।दरअसल नारसन के मुंडलाना गांव में सुभाष और सतीश कुमार दोनों सगे भाई हैं जिनमें पहले भी तनाव हो चुका है सोमवार को देर शाम  घर के बाहर साफ सफाई को लेकर दोनों परिवारों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।

इस दौरान अंकित पुत्र सुभाष का आरोप है कि सतीश पुत्र नगीना ने  उसके सर पर  धारदार हथियार से हमला किया है  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है वहीं  दूसरे  पक्ष की रामरति पत्नी नगीना को भी गंभीर चोट लगी है रामरति का आरोप है कि अंकित ने मामूली बात को लेकर  बेवजह तूल दिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है उसके हाथ मे गंभीर चोट लगी है। दोनों ही परिवार के  घायल देर शाम उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जिनका उपचार चल रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि एक ही परिवार के लोग एक दूसरे पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा रहे हैं दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी-डंडे और शोरशराबे की आवाज़ सुनकर  आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में  मौके पर जमा हो गए जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। वही एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कहना है कि तहरीर  मिलने मिलने पर  पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल दोनो पक्षों में तनाव पर पुलिस भी अपनी गहरी नज़र रख रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369