Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार, एलसीडी और समर्सिबल पंप बरामद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी का सभी सामान पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बीती 11 सितम्बर को सालियर  गांव निवासी सोमापल पुत्र बलजीत सिंह  दोपहर के समय अपना घर बंद कर परिवार समेत किसी आवश्यक कार्य से दूसरे गांव में गए थे शाम के समय जब वह वापस लौट कर आए तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए  लेकिन घर का ताला तोड़ चोर उनकी एक एलसीडी 24 इंच का चोरी कर फरार हो गए थे जिसकी शिकायत उन्होंने गंगनहर कोतवाली पुलिस से की थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।वहीं दूसरी चोरी की घटना बीती 11 सितंबर की है जहां सुनहरा रोड निवासी राजवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी सुनहरा के निर्माणाधीन मकान  से 11 सितम्बर  की रात्रि को  अज्ञात चोरों द्वारा  उनका पानी का मोटर (समर्सिबल पंप) चोरी कर लिया था  इस सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस दोनों चोरियों को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही थी दोनों चोरियों के खुलासे के लिए  हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे जिसके चलते गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आज सोमवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पासअलग अलग घटनाओं का  चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पकड़े गए चोरों में आरोपी विकास उर्फ गुचडू पुत्र मोतीलाल निवासी सालियर जिसके  कब्जे से  एलसीडी 24 इंच बरामद हुई है तथा आरोपी कल्लू उर्फ टिंकू पुत्र राजकुमार निवासी शेखपुरी,रोहित पुत्र बबलू सुनहरा को पकड़ा है  आरोपियों  के कब्जे से समर्सिबल मोटर जिंदल कंपनी की बरामद हुई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369