Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के भक्तोवाली गांव में ज़मीन बटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, महिला समेत तीन घायल,गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन के भक्तोवाली गांव में ज़मीनी बटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल होस्पिटल रूड़कीं रैफर किया है। फिलहाल घायलों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है वही झबरेड़ा पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।दरअसल भक्तोवाली गांव में  शौकीन मलिक पुत्र सुलेमान इरशाद पुत्र फुरकान ,उस्मान पुत्र अलीहसन,और दूसरे पक्ष शारिक,शाहिद,और इरशाद का आबादी की  लगभग सौ फीट की भूमि को लेकर  पुराना विवाद चला आ रहा है आरोप है कि सुबह सवेरे आरोपी शारिक शाहिद  ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया।

जिसमें शारिक, शाहिद  के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमे शौकीन मलिक पुत्र सुलेमान,इरशाद पुत्र फुरकान,और उनकी बहन महरुबा गंभीर रूप से घायल हो गए। शौकीन और इरशाद का उपचार रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। झबरेड़ा कोतवाली  प्रभारी रविन्द्र सिंह का कहना है  एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था भूमि को लेकर विवाद हुआ है  तहरीर आने पर  पूरे मामले की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369