Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की शिक्षकों से वैक्सिनेशन वैरिफायर की डियूटी को लेकर उप शिक्षा अधिकारी द्वारा जवाब तलब करने पर शिक्षक संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी,शिक्षा महकमें में मचा हड़कंप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की सुबोध मलिक द्वारा वैक्सिनेशन वैरिफायर में डियूटी  से अनुपस्थित शिक्षकों के स्पस्टीकरण के विरोध में उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने गहरा रोष प्रकट किया है। शिक्षक  संगठन द्वारा पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की धमकी तक दे डाली है। शुक्रवार को रुड़की ब्लॉक में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की वैरिफायर के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों से ड्यूटी के दौरान गायब रहने को उप शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उनसे  स्पस्टीकरण  मांगा गया था। जिसमें कहा गया था कि डियूटी के प्रति लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रविवार को उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष के सी शर्मा एवं जिला महामंत्री ललित मोहन जोशी ने पत्र जारी कर सम्बंधित शिक्षकों का पक्ष सुने बिना स्पस्टीकरण निकालने एवं समाचार पत्रों में देने पर गहरी नाराजगी जताई है।संगठन का कहना है कि इससे शिक्षकों पर मानसिक प्रभाव पड़ता है ।अगर अधिकारी उनका मानसिक उत्त्पीडऩ करेंगें तो शिक्षक संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369