मोहम्मद शामिक
रुड़की के इमली खेड़ा गांव में करोना जैसी महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान बड़ी तेजी के साथ चला शनिवार के दिन गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर इमली खेड़ा गांव में वैक्सीनेशन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव की महिलाएं घर से बाहर आ गई और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम के साथ घर घर जाकर वैक्सीनेशन कराया वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है जिसमें शासन प्रशासन के अधिकारियों और स्वास्थ्य महकमे की पूरी टीम इस अभियान में लगी हुई हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इमली खेड़ा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण किया। इस दौरान महिलाओं में खासतौर से बहुत उत्साह देखने को मिला स्वास्थ्य विभाग की टीम देर शाम तक गांव में डेरा डाले रही अभी यह अभियान लगातार जारी रहेगा जब तक गांव में सभी लोगों को वैक्सीनेशन नहीं हो जाता।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला