आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया।अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद दिखाई दी।एक तरफ जहां पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सुबह सवेरे से ही सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाल चुके थे तो वही पुलिसकर्मियों को भी सिविल हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था ।अस्पताल प्रबंधन ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लका पहली बार आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया। अस्पताल प्रबंधन में काफी उत्साह नज़र आ रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सिविल हॉस्पिटल पहुंचें जहां उन्होंने करोड़ो की लागत से बने आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट आदि का लोकार्पण किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सिविल हॉस्पिटल में बन रहे 26 लाख की अधिक की धनराशि से नेत्र शल्य कक्ष और प्रसव शल्य कक्ष,दो करोड़ 30 लाख के आइसीयू के साथ साथ 70 लाख से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे हैं जिनका अस्पताल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रबंधन में बेहद उत्साह है अस्पताल में अब मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेगी किसी भी मरीज को बाहर जांच कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
हालांकि की सुबह सवेरे से ही सिविल हॉस्पिटल के आसपास साफ सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा था और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सुबह सवेरे ही सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाल चुके थे कई पुलिस थानों की पुलिस फोर्स को सुरक्षा में लगाया गया था।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला